Sasaram News: रोहतास में एक दिन की सांकेतिक बंदी के कारण बंद रहीं मेडिकल दुकानें, मरीजों और परिजनों की बढ़ी परेशानी

Sasaram News: ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक और नकली दवाओं के कारोबार पर नियंत्रण सहित विभिन्न मांगों को लेकर केमिस्ट्स एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर प्रदेश भर की मेडिकल दुकानें बंद रहीं. अचानक हुई इस बंदी के कारण दवाइयों के लिए मरीजों को भटकना पड़ा.

Sasaram News (डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव): रोहतास जिले के सासाराम सहित पूरे क्षेत्र में बुधवार को मेडिकल दुकानें पूरी तरह बंद रहीं. दवा दुकानों की इस अचानक बंदी के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. आपातकाल में अचानक दवा की जरूरत पड़ने पर लोगों को एक दुकान से दूसरी दुकान भटकना पड़ा और कई आवश्यक दवाएं न मिलने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई.

दवा व्यवसायियों की विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय प्रदेशव्यापी बंद

बीसीडीए (सेंट्रल वेस्ट जोन) के संयुक्त सचिव कमलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि यह एक दिवसीय सांकेतिक बंदी बिहार केमिस्ट्स एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर की गई है. दवा व्यवसायियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर पूरे प्रदेश के मेडिकल दुकानदारों ने एकजुटता दिखाते हुए अपनी दुकानें बंद रखी हैं. एसोसिएशन का कहना है कि सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए यह कदम उठाना जरूरी था.

ऑनलाइन बिक्री पर रोक और नकली दवाओं पर सख्त नियंत्रण की मांग

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार से मुख्य रूप से ऑनलाइन दवा बिक्री पर तुरंत रोक लगाने, कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा दी जा रही भारी डिस्काउंट व्यवस्था को समाप्त करने और बाजार में नकली दवाओं की बिक्री पर सख्त नियंत्रण लगाने की मांग की जा रही है. दवा व्यवसायियों का आरोप है कि ऑनलाइन और बड़े कॉर्पोरेट घरानों के इस कारोबार के कारण छोटे और स्थानीय मेडिकल दुकानदारों का व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.

मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहा है नकली दवाओं का बढ़ता बाजार

दवा दुकानदारों का कहना है कि बाजार में नकली दवाओं का बढ़ता कारोबार न सिर्फ उनके व्यापार को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि सीधे तौर पर मरीजों की जान के लिए भी बड़ा खतरा बनता जा रहा है. इस पर लगाम लगाना बेहद जरूरी है. मेडिकल दुकानदारों ने चेतावनी भरे लहजे में सरकार से जल्द से जल्द उचित और सकारात्मक कदम उठाने की मांग की है, ताकि छोटे व्यापारियों का अस्तित्व बच सके.

Also Read: दुर्गा मंदिर अड्डा रोड में पुलिस की बड़ी छापेमारी, गुमटी से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >