रोहतास के कोचस में स्टैंडिंग कमिटी की पहली बैठक, कई योजनाओं पर लगी मुहर

Sasaram News: रोहतास के नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति की पहली बैठकहुई. बैठक में विकास कार्य को लेकर चर्चा की गई. इस में नाला सफाई, स्ट्रीट लाइट, हाईमास्ट लाइट और अन्य योजनाओं को सर्वसम्मति से मंजूरी दी मिली.

Sasaram News:(रमेश कुमार पाण्डेय) रोहतास के कोचस नगर पंचायत के सभाकक्ष में शनिवार को सशक्त स्थायी समिति की पहली बैठक आयोजित की गई. बैठक मुख्य पार्षद शबनम परवीन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में नगर क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया.

नाला सफाई से लेकर स्ट्रीट लाइट तक अहम फैसले

नगर कार्यपालक पदाधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि बैठक में नगर क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े नालों की उड़ाही, सभी 16 वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने, बिजली के खंभों पर तिरंगा लाइट लगाने और शहरी इलाके में हाईमास्ट लाइट लगाने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार किया गया. इसके अलावा सैरात बंदोबस्ती एवं विस्तार, सफाई एजेंसी के निविदा निस्तारण में तेजी लाने और नगर कार्यालय में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चेंबर के लिए एक अनुसेवक नियुक्त करने के प्रस्ताव भी पारित किए गए.

बरसात में आवागमन सुचारू रखने पर जोर

बैठक में बरसात के मौसम को देखते हुए शहर में आवागमन सुचारू बनाए रखने के लिए सड़कों पर मिट्टी, ईंट के टुकड़े, राबिश और छरी गिराने का निर्णय लिया गया, ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

तय समय-सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश

सदन में सभी प्रस्तावों की समीक्षा के बाद उन्हें सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई. साथ ही बोर्ड ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए.

नवनिर्वाचित सदस्यों का किया गया सम्मान

बैठक से पूर्व मुख्य पार्षद शबनम परवीन ने सशक्त स्थायी समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. बैठक में उपमुख्य पार्षद स्नेहा कुमारी, सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी प्रीति आर्या, विनय सिंह, नाजिया खातून और रोहित कुमार केसरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

Also Read:चोरी मामले में रामगढ़ पुलिस की सफलता, 48 घंटे में बाइक बरामद के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ragini Sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >