सासाराम में आज लव-कुश जयंती समारोह, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा करेंगे उद्घाटन

सासाराम में 20 सितंबर को लव-कुश जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है. बिहार सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. यह आयोजन समाज की सांस्कृतिक विरासत और एकता का संदेश देगा.

संवाददाता, सासाराम. रोहतास जिले के सासाराम शहर स्थित कुशवाहा सभा भवन में रविवार, 20 सितंबर को लव-कुश जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा. लव-कुश जन्मोत्सव समिति, रोहतास की ओर से आयोजित कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा. समारोह में समाज की सांस्कृतिक विरासत और एकता का संदेश दिया जाएगा.

मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा करेंगे उद्घाटन

समारोह का उद्घाटन बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा करेंगे. कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. बिहार विधानसभा के सचेतक एवं पटना के विधायक रत्नेश कुशवाहा को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है.

लव-कुश के आदर्शों पर चलने का संदेश

आयोजकों के अनुसार, समारोह का उद्देश्य लव-कुश के आदर्शों, प्राचीन इतिहास और सांस्कृतिक परंपराओं को समाज के बीच आगे बढ़ाना है. कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सत्य, साहस और संस्कारों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा. आयोजन का संदेश है कि एकता समाज की पहचान और संगठन उसकी शक्ति है.

सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत पर होगा जोर

कुशवाहा सभा भवन के अध्यक्ष अधिवक्ता रविंद्र सिंह के सह मंच संचालन में समारोह आयोजित होगा. इसमें जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया गया है. समारोह में सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने पर चर्चा और जोर दिया जाएगा.

भाई-बहनों और बच्चों से शामिल होने की अपील

लव-कुश जन्मोत्सव समिति ने समाज के सभी लोगों से समारोह में शामिल होने की अपील की है. समिति ने विशेष रूप से भाई-बहनों, माताओं और बच्चों को कार्यक्रम में पहुंचकर समारोह का हिस्सा बनने का आग्रह किया है.

सासाराम के तेंदुनी चौक पर सियार के हमले से दहशत, 14 लोगों को काटकर किया जख्मी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >