सासाराम: लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता पर EOU की कार्रवाई, पटना से लेकर सासाराम तक 6 ठिकानों पर छापेमारी जारी

रोहतास जिले के सासाराम में आर्थिक अपराध इकाई ने बड़ी कार्रवाई की है. लघु सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार चौधरी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में 6 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. शुरुआती जांच में 1 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है.

Sasaram EOU Raid : रोहतास जिले के सासाराम में आर्थिक अपराध इकाई (EOU ) ने बड़ी कार्रवाई की. लघु सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार चौधरी के खिलाफ छापेमारी शुरू की है. शुरुआती जांच में एक करोड़ 19 लाख 98 हजार 534 रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति का मामला सामने आया है, जो उनकी ज्ञात आय से करीब 85 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है. यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में की जा रही है.

अभियंता अरविंद कुमार चौधरी के 6 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. EOU की इस रेड से इलाके में हड़कंप मच गया है. आर्थिक अपराध इकाई की टीम पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दे रही है.

पटना से लेकर सासाराम तक छापेमारी

जानकारी के अनुसार, पटना और रोहतास समेत कई जगहों पर एक साथ रेड चल रही है. पटना के दानापुर स्थित आदमपुर इलाके में वीनस पैराडाइज अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 405, चौथे टावर में टीम ने छापेमारी की है. इसके अलावा आशापुर दानापुर स्थित एक अन्य फ्लैट पर भी जांच की जा रही है.

मुजफ्फरपुर के महमाया स्थान स्थित ससुराल और सासाराम स्थित सरकारी कार्यालय में भी टीम पहुंची हुई है. वहीं डेहरी ऑन सोन स्थित सरकारी आवास और बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत पैतृक गांव पीपरडीह में भी तलाशी अभियान चल रहा है.

आर्थिक अपराध इकाई का केस दर्ज

आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या 15/26, दिनांक 29 जुलाई 2026 के तहत यह मामला दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धाराओं के तहत की जा रही है. विशेष न्यायालय, निगरानी पटना से तलाशी वारंट मिलने के बाद यह कार्रवाई शुरू की गई.

अधिकारियों के मुताबिक, विश्वसनीय सूचना के आधार पर जांच शुरू की गई थी, जिसमें आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के साक्ष्य मिले हैं.

दस्तावेजों और संपत्ति की हो रही जांच

छापेमारी के दौरान विभिन्न ठिकानों से दस्तावेज, संपत्ति के कागजात और अन्य महत्वपूर्ण सबूतों की जांच की जा रही है. टीम यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध संपत्ति किस तरह अर्जित की गई और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका हो सकती है.

अधिकारियों का कहना है कि तलाशी अभियान पूरा होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.

इलाके में चर्चा का विषय बनी कार्रवाई

इस कार्रवाई के बाद सासाराम और आसपास के इलाकों में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है. लोग इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के रूप में देख रहे हैं.

प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल सभी ठिकानों पर तलाशी का काम जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >