रोहतास के नये एसपी बने रोशन

सासाराम न्यूज : रोहतास जिले के एसपी विनीत कुमार का तबादला

सासाराम न्यूज : रोहतास जिले के एसपी विनीत कुमार का तबादला

सासाराम ग्रामीण़

रोहतास जिले के एसपी विनीत कुमार का गुरुवार को तबादला हो गया. अब जिले के नये एसपी पटना के ग्रामीण एसपी रोशन कुमार को बनाया गया. निवर्तमान एसपी को पटना विशेष शाखा की पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. विनीत कुमार एक वर्ष नौ माह से रोहतास जिले में कार्यरत थे. हालांकि, एसपी के तबादले के बाद जिले के छह थानेदारों को राहत मिल गयी. गत दिनों पुलिस मुख्यालय ने शिवसागर, कोचस, करगहर, राजपुर, नटवार व डालमिया नगर के थानाध्यक्ष के विरुद्ध तल्ख टिप्पणी की थी. उसमें मामले में एसपी विनीत को मुख्यालय के द्वारा कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था. लेकिन, एसपी भी इसे गंभीरता से नहीं लिये. हालांकि, अब तो उनका तबादला ही हो गया. इससे थानाध्यक्षों ने राहत की सांस ली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >