Rohtas News: (करगहर से रजनीकांत पांडेय) जिले के करगहर गांव के बधार में सोमवार अनियंत्रित ट्रैक्टर के चपेट में आने एक युवक की मौत हो गयी. मृतक करगहर गांव निवासी अजय यादव का 18 वर्षीय बेटा मनीष कुमार है.
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार मृतक मनीष सोमवार की सुबह टहलने के लिए अपने घर से बाहर गया था. तभी मिट्टी का ढुलाई कर रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे धक्का मार दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन इलाज के लिए उसे सीएचसी लाए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा ट्रैक्टर को जब्त कर थाने लाया गया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Also Read: औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर फिर पलटी
