रोहतास में स्कॉर्पियो और ऑटो में भीषण टक्कर, महिला की मौत, 4 घायल

जिले के थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात करीब नौ बजे स्कॉर्पियो और ऑटो के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई. जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Rohtas Accident: (संझौली से वीरेंद्र कुमार) जिले के संझौली थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात करीब नौ बजे स्कॉर्पियो और ऑटो के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई. जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

किसी कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार

बताया जाता है कि ऑटो में सवार लोग किसी पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क किनारे पलट गया और उसमें सवार लोग घायल हो गए.

स्कॉर्पियो और ऑटो में टक्कर

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.

घायलों का इलाज जारी

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है. घायलों का इलाज जारी है. घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है.

Also Read: औरंगाबाद में तेज आंधी में घर पर गिरा विशाल पीपल का पेड़, महिला की मौत, बेटा-बेटी घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >