Sasaram News : करगहर प्रखंड के सभी पंचायतों में गठित खेल क्लबों को सक्रिय और प्रभावी बनाने की कवायद तेज हो गयी है. इसी को लेकर मंगलवार को प्रखंड के सभी खेल क्लबों के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गयी. जिलाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी और खेल विभाग, बिहार के पत्र के आलोक में आयोजित बैठक की अध्यक्षता उच्च विद्यालय खरारी के प्रधानाध्यापक मोहम्मद मंसूर आलम ने की.
खेल क्लबों के गठन और कार्यप्रणाली की दी गयी जानकारी
बैठक के दौरान प्रशिक्षक जयशंकर कुमार और शारीरिक शिक्षा शिक्षक सरोज कुमार ने खेल क्लबों के गठन, उद्देश्य, कार्यप्रणाली तथा पदाधिकारियों की भूमिका और दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने क्लबों को सक्रिय रूप से संचालित करने और पंचायत स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया.
बच्चों और युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ना मुख्य उद्देश्य
बैठक में बताया गया कि पंचायत खेल क्लबों का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर बच्चों और युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ना है. इसके लिए नियमित अभ्यास और प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा. साथ ही प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षण और विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा.
खेल क्लबों के पदाधिकारी और शिक्षक रहे मौजूद
बैठक में क्लब के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और शारीरिक शिक्षा शिक्षकों ने भाग लिया. मौके पर नवल किशोर सिंह, राकेश कुमार राम, विवेक राज, विनोद कुमार, शशि पटेल, सत्यम कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे.
Also Read : गोपालपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से नवविवाहिता की मौत, शादी के सात माह बाद उजड़ा सुहाग
