सासाराम मंडलकारा में छापेमारी

सासाराम न्यूज : डीएम व एसपी के नेतृत्व में खंगाले गये सभी वार्ड, नहीं मिला कोई भी आपत्तिजनक समान

सासाराम न्यूज : डीएम व एसपी के नेतृत्व में खंगाले गये सभी वार्ड, नहीं मिला कोई भी आपत्तिजनक समान

सासाराम ग्रामीण़

सासाराम मंडलकारा में गुरुवार को छापेमारी जिलाधिकारी उदिता सिंह व एसपी रौशन कुमार के नेतृत्व में हुई. अधिकारियों व पुलिस की टीम ने जेल के सभी वार्डों को खंगाल डाला. हालांकि, तकरीबन तीन घंटे तक चली छापेमारी में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई. जेल की व्यवस्था से अधिकारी खुश दिखे. डीएम-एसपी पूरे लाव लश्कर के साथ मंडल कारा पहुंचे. पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, सेल, जेल अस्पताल समेत पूरे परिसर में एक साथ टीम ने छापेमारी की. बंदियों के वार्डों को पूरी तरह से खंगाला गया. अन्य स्थानों पर गहन तलाशी ली गयी. मौके पर जेल अधीक्षक सुजीत कुमार राय, सदर एसडीएम आशुतोष रंजन, सदर एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार, सासाराम नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय, मुफस्सिल थानाध्यक्ष रौशन कुमार, अगरेर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, दरिगांव थानाध्यक्ष कपिल देव पासवान, शिवसागर थानाध्यक्ष राकेश गोसाई आदि शामिल थे. उधर, इस छापेमारी के दौरान परिसर समेत कैदियों के वार्ड में साफ-सफाई को देख डीएम उदिता सिंह ने जेल प्रशासन को सराहा. उन्होंने सराहना के बाद ऐसे ही जेल को स्वच्छ रखने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >