मंडलकारा में बंद विचाराधीन बंदी की इलाज के दौरान मौत, अल्कोहल विदड्रॉल सिंड्रोम की आशंका

Sasaram News : सासाराम मंडलकारा में एक विचाराधीन बंदी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे जेल प्रशासन और परिजनों में हड़कंप मच गया. बंदी को अल्कोहल विदड्रॉल सिंड्रोम से पीड़ित होने की आशंका है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Sasaram News : मंडलकारा, सासाराम में बंद तिलौथू थाना क्षेत्र के रामडिहरा गांव निवासी बंदी अमरजीत कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गयी. इसकी जानकारी जेल अधीक्षक सुजीत कुमार राय ने दी. उन्होंने बताया कि अमरजीत कुमार सुरेंद्र सिंह के पुत्र थे और उनके विरुद्ध तिलौथू थाना कांड संख्या 1688/26 दर्ज था.

13 सितंबर को न्यायालय से रिमांड होकर जेल आया था बंदी

जेल अधीक्षक ने बताया कि विचाराधीन बंदी अमरजीत कुमार 13 सितंबर को विशेष न्यायाधीश उत्पाद प्रथम, सासाराम के न्यायालय से रिमांड होकर मंडलकारा, सासाराम में प्रवेश किया था. इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. मंगलवार की सुबह करीब 7.15 बजे उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेजा गया.

Also Read : सासाराम: नगर निगम चुनाव में जन सुराज की एंट्री से बदले सियासी समीकरण, वार्ड से मेयर तक बढ़ी हलचल

दोपहर दो बजे इलाज के दौरान हुई मौत

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान अमरजीत कुमार की दोपहर करीब दो बजे मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि शराब का सेवन करने वाले अमरजीत को जेल में शराब नहीं मिलने के कारण अल्कोहल विदड्रॉल सिंड्रोम की समस्या हुई थी. हालत बिगड़ने पर उसका इलाज कराया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचायी जा सकी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का वास्तविक कारण

अमरजीत की मौत के बाद जेल प्रशासन की ओर से आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गयी. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी.

परिजनों को दी गयी घटना की सूचना

जेल प्रशासन की ओर से घटना की सूचना बंदी के परिजनों को भी दे दी गयी है. मामले में आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

Also Read : गोपालपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से नवविवाहिता की मौत, शादी के सात माह बाद उजड़ा सुहाग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पुनित कुमार पांडेय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >