आंधी-पानी में बिजली के तार पोल क्षतिग्रस्त, घंटों गुल रही रही बिजली

विद्युत डिविजन क्षेत्र के सोमवार को आयी आंधी पानी से दर्जनों जगहों पर पेड़ गिरने से बिजली के तार-पोल टूट गये.

डेहरी नगर.

विद्युत डिविजन क्षेत्र के सोमवार को आयी आंधी पानी से दर्जनों जगहों पर पेड़ गिरने से बिजली के तार-पोल टूट गये. ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त हो गये. इससे डिविजन क्षेत्र के कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही. इस आंधी पानी से विभाग को लगभग 10 लाख रूपये का नुकसान हुआ है. लगभग 80 प्रतिशत बिजली को रिस्टोर कर लिया गया है. आधी पानी से नासरीगंज, काराकाट, राजपुर, नौहट्टा, रोहतास इलाके में सबसे ज्यादा क्षति हुई है. कार्यपालक विद्युत अभियंता संतोष कुमार ने बताया आधी पानी से बाधित बिजली आपूर्ति को दुरुस्त किया जा रहा है. जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर ली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >