सरकारी दफ्तरों के चक्कर से राहत, रोहतास के एक शिविर में पहुंचीं 45 समस्याएं, 30 का तुरंत हुआ समाधान

नासरीगंज के डिहरी और परसिया पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में 45 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 30 मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया।

Rohtas News : रोहतास जिला के नासरीगंज प्रखंड के डिहरी और परसिया पंचायत के पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ निश्चय के तहत दूसरी बार सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये.

19 विभागों के लगाये गये स्टॉल

डिहरी पंचायत में आयोजित शिविर का नेतृत्व डीएसओ शशि शंकर और परसिया पंचायत में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पंकज कुमार ने किया. इस दौरान बीडीओ नौशाद आलम सिद्दीकी, सीओ अंचला कुमारी, बीपीआरओ प्रगति सिंह, मुखिया अनिता देवी, कृष्णा कुमार समेत प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. शिविर में करीब 19 विभागों के स्टॉल लगाये गये थे.

पीएम आवास से लेकर राशन कार्ड तक की समस्याएं पहुंचीं

शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय प्रोत्साहन राशि, भूमि, बिजली, कृषि, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राजस्व, राशन कार्ड, स्वास्थ्य, जॉब कार्ड और श्रम कार्ड समेत विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभाग के कर्मियों को जल्द समाधान करने का निर्देश दिया.

45 आवेदन में 30 का हुआ निष्पादन

बीडीओ नौशाद आलम सिद्दीकी ने बताया कि डिहरी पंचायत के सहयोग शिविर में 20 और परसिया पंचायत में 25 आवेदन प्राप्त हुए. दोनों पंचायतों में कुल 45 आवेदन मिले, जिनमें से डिहरी में 12 और परसिया में 18 समेत कुल 30 आवेदनों का निष्पादन किया गया. शेष 15 आवेदनों का भी जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है.

अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

डीएसओ शशि शंकर और जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पंकज कुमार ने शिविर की व्यवस्थाओं और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का निर्देश दिया.

मौके पर मुखिया प्रतिनिधि कौशल कुमार, बीडीसी साजिद हुसैन, पंचायत सचिव मुकेश कुमार, रंजीत कुमार, ज्योति कुमारी, पूर्व उपमुखिया सतेंद्र शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राहुल कुमार मिश्रा

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >