नगर परिषद बिक्रमगंज : पार्षदों के दबाव के बाद अब कल होगी बोर्ड की बैठक

sasaram news : 29 मई को सशक्त स्थायी समिति के निर्विरोध निर्वाचन के बाद 15 वार्ड पार्षदों ने हस्ताक्षरयुक्त मांगपत्र सभापति और कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा था.

sasaram news :  नगर परिषद बिक्रमगंज की राजनीति में पिछले कई दिनों से चल रही खींचतान के बीच आखिरकार सामान्य बोर्ड की बैठक बुला ली गई है. खास बात यह है कि 29 मई को वार्ड पार्षदों द्वारा सौंपे गए मांगपत्र के अधिकांश मुद्दों को प्रशासन ने पांच जून को प्रस्तावित बैठक के एजेंडे में शामिल कर लिया है. इससे स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि पार्षदों के बढ़ते दबाव के बाद नगर प्रशासन को बैठक बुलाने और विकास कार्यों पर चर्चा करने के लिए मजबूर होना पड़ा.

15 पार्षदों ने दिया था सात दिन का अल्टीमेटम

विदित हो कि 29 मई को सशक्त स्थायी समिति के निर्विरोध निर्वाचन के बाद 15 वार्ड पार्षदों ने हस्ताक्षरयुक्त मांगपत्र सभापति और कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा था. पार्षदों का आरोप था कि कई महीनों से बोर्ड की बैठक नहीं होने के कारण विकास कार्य ठप पड़े हैं.

पार्षदों ने सात दिनों के भीतर बैठक बुलाने की मांग करते हुए मानदेय कर्मियों के वेतन वृद्धि, नल-जल योजना की मरम्मत, नई स्ट्रीट लाइट की खरीद, टेस्ट लैब की मरम्मत तथा सफाई व्यवस्था के लिए एनजीओ के माध्यम से टेंडर सहित आठ प्रमुख प्रस्तावों को एजेंडे में शामिल करने की मांग की थी.

सात दिन बाद खुली प्रशासन की नींद

मांगपत्र सौंपे जाने के ठीक सात दिन बाद, दो जून को नगर परिषद कार्यालय की ओर से पत्र जारी कर पांच जून को अपराह्न तीन बजे सामान्य बोर्ड बैठक बुलाने की सूचना दी गई. इसके बाद नगर परिषद की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है.

विवादित मुद्दों पर हो सकता है हंगामा

हालांकि, पार्षदों द्वारा उठाए गए जेम पोर्टल से की गई खरीदारी की उच्चस्तरीय जांच तथा नाली-गली निर्माण कार्यों के भुगतान से जुड़े विवादित मामलों को बैठक के मुख्य एजेंडे में स्पष्ट रूप से शामिल नहीं किया गया है. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि बोर्ड बैठक के दौरान पार्षद इन मुद्दों पर मुखर रुख अपनाते हुए जोरदार बहस या हंगामा कर सकते हैं.

अब देखना यह होगा कि यह बैठक शहर के विकास कार्यों को नई दिशा देने में सफल होती है या फिर केवल औपचारिकता बनकर रह जाती है.

Also Read: जाम का झाम : आरा फोरलेन पर सुबह चार बजे से ही जाम, गलत दिशा में वाहन चलने से खतरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >