Sasaram news : नगर आयुक्त कार्यालय में तालाबंदी से कई पार्षदों ने खुद को किया अलग, डिप्टी मेयर के दावों पर भी उठे सवाल

सोमवार को मेयर की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक चल रही थी. इसी दौरान वार्ड संख्या-11, 42, 43, 46 और 47 के पार्षद मेयर के पास पहुंचे और अपनी बात रखी.

Sasaram news : (आमोद सिंह) सासाराम नगर निगम में अंदरूनी सियासत और खींचतान एक बार फिर सतह पर आ गई है। नगर आयुक्त कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी देने वाले एक पत्र को लेकर पार्षदों के बीच गुटबाजी तेज हो गई है. कई वार्ड पार्षदों ने खुद को इस तालाबंदी के अल्टीमेटम से पूरी तरह अलग कर लिया है. साथ ही, पत्र जारी करने वालों पर बिना सहमति के उनका नाम घसीटने का गंभीर आरोप लगाया है.

मेयर के सामने पार्षदों ने दर्ज कराई आपत्ति

दरअसल, सोमवार को मेयर की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक चल रही थी. इसी दौरान वार्ड संख्या-11, 42, 43, 46 और 47 के पार्षद मेयर के पास पहुंचे और अपनी बात रखी. पार्षदों ने साफ शब्दों में कहा, “हमारे वार्ड की सभी योजनाओं की निविदा (टेंडर) समय पर हो चुकी है. हमारे यहां कोई काम नहीं अटका है. हम इस तालाबंदी की चेतावनी में शामिल नहीं हैं. पत्र में बेवजह हमारा नाम शामिल किया गया है.

क्या है पूरा मामला

हाल ही में डिप्टी मेयर सत्यवंती देवी के नेतृत्व में एक पत्र जारी कर नगर आयुक्त को अल्टीमेटम दिया गया था. इस पत्र में आरोप लगाया गया था कि नगर आयुक्त मनमाने ढंग से कई वार्डों की योजनाओं को लटकाए हुए हैं. पत्र में चेतावनी दी गई थी कि अगर 31 मई तक इन योजनाओं की निविदा जारी नहीं की गई, तो पार्षद नगर आयुक्त के कार्यालय में तालाबंदी करेंगे.

डिप्टी मेयर के बयानों में विरोधाभास: “सादे कागज पर हस्ताक्षर” का दावा

पार्षदों द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जब बैठक में उपस्थित डिप्टी मेयर से इस संबंध में पूछा गया, तो उन्होंने चौंकाने वाला दावा किया। विज्ञप्ति के मुताबिक, डिप्टी मेयर ने कहा कि उनसे सादे कागज पर हस्ताक्षर कराए गए थे और उन्हें इस पत्र की पूरी जानकारी नहीं थी. बाद में डिप्टी मेयर सत्यवंती देवी से सीधे बात की गई, तो उन्होंने अपने रुख में बदलाव करते हुए कहा कि यह पत्र पूरी तरह से उनके संज्ञान में ही लिखा गया है.

Also Read : मंडी का भाव, फलों और अनाज की कीमत, सबकी जानकारी एक क्लिक पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >