ईरान पर हमले के विरोध में भाकपा माले न्यू डेमोक्रेसी का प्रतिरोध मार्च

अमेरिका-इजरायल की कार्रवाई को बताया अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ

सासाराम ऑफिस.

ईरान पर अमेरिका और इजरायल द्वारा किये गये हमले के विरोध में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी न्यू डेमोक्रेसी ने सोमवार को शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला. मार्च की अध्यक्षता व संचालन पार्टी नेता सुखारी बनवासी ने किया. प्रतिरोध मार्च रेलवे मैदान से शुरू होकर पुरानी जीटी रोड होते हुए कचहरी मोड़ तक पहुंचा और वहां से पोस्ट ऑफिस चौक जाकर सभा में तब्दील हो गया. सभा को संबोधित करते हुए जिला प्रवक्ता अयोध्या राम ने कहा कि अमेरिका व इजरायल की कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है. यह हमला विश्व शांति के लिए गंभीर खतरा है. वक्ताओं ने आरोप लगाया कि इस हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई की हत्या की गयी, जिसे उन्होंने युद्ध अपराध बताया. उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की नीतियों की कड़ी आलोचना की. सभा में सीसीआइ के जिला प्रभारी भोला शंकर, जन अधिकार मोर्चा के संयोजक शिव शंकर सिंह कुशवाहा, मजदूर यूनियन के अशोक कुमार, सीपीआइ एमएल न्यू डेमोक्रेसी के सुनील कुमार वर्मा, राजेश पासवान, काशीनाथ प्रेमी व महिला नेत्री चंदा देवी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे. वक्ताओं ने विश्व समुदाय से इस प्रकार के हमलों को रोकने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Panchdev kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >