रोहतास: रक्षाबंधन पर पेड़ों को बांधी राखी, वनकर्मियों ने लिया सुरक्षा का संकल्प

तिलौथू के मां तुतला भवानी इको पर्यटन स्थल में वनकर्मियों ने वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों की सुरक्षा का संकल्प लिया।

वृक्ष सुरक्षा दिवस एवं रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को मां तुतला भवानी इको पर्यटन स्थल में वृक्ष संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान वनकर्मियों ने पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा, संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया.

पेड़ों को परिवार के सदस्य की तरह बचाने का संदेश

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ जैव विविधता के संरक्षण और मानव एवं वन्यजीवों के जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं. लोगों को पेड़ों को परिवार के सदस्य के समान मानते हुए उनकी देखभाल और सुरक्षा के लिए प्रेरित किया गया.

अवैध कटाई रोकने और पौधरोपण का लिया संकल्प

वनकर्मियों ने वन क्षेत्र में पेड़ों की सुरक्षा, अवैध कटाई की रोकथाम, पौधरोपण और पौधों के संरक्षण के लिए लगातार काम करने का संकल्प लिया. साथ ही आम लोगों और पर्यटकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने की बात कही.

रक्षा सूत्र बांधकर प्रकृति संरक्षण का संदेश

वनकर्मियों ने कहा कि रक्षाबंधन पर पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधने का उद्देश्य प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और वृक्षों की रक्षा के संकल्प को मजबूत करना है. वृक्ष सुरक्षित रहेंगे, तभी पर्यावरण सुरक्षित रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं संतुलित पर्यावरण मिल सकेगा.

कार्यक्रम में वनपाल लालबाबू साव, वनरक्षी आशीष कुमार कर्ण, अनीश कुमार, हरेन्द्र कुमार, प्रसुन कुमार नारायण, चंदन कुमार, वनकर्मी दीपक सहित अन्य वनकर्मी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >