सासाराम में लॉ छात्रों का दीक्षारंभ, अपर जिला जज ने कहा- डिग्री से नहीं, ज्ञान से बनेगी पहचान

नारायण स्कूल ऑफ लॉ के दीक्षारंभ कार्यक्रम में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजेंद्र कुमार राय ने छात्रों को विधि शिक्षा के महत्व के बारे में बताया।

Rohtas News : गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का एक सप्ताह तक चलने वाला दीक्षारंभ सह इंडक्शन कार्यक्रम शुरू हुआ. कार्यक्रम के पहले दिन सासाराम व्यवहार न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजेंद्र कुमार राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने विद्यार्थियों को विधि शिक्षा के महत्व और बेहतर करियर के लिए निरंतर मेहनत करने की सीख दी.

डिग्री हासिल करना ही बड़ी उपलब्धि नहीं

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजेंद्र कुमार राय ने कहा कि विधि शास्त्र की डिग्री प्राप्त करना अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि नहीं है. महत्वपूर्ण यह है कि विद्यार्थी डिग्री के साथ विधि का गहन ज्ञान भी हासिल करें. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे तय करें कि उन्हें अच्छा अधिवक्ता बनना है या बेहतर विधिज्ञ के रूप में पहचान बनानी है.

गहन अध्ययन और मेहनत पर दिया जोर

उन्होंने कहा कि विधि के क्षेत्र में बेहतर पहचान बनाने के लिए विषय का गहन अध्ययन और निरंतर मेहनत जरूरी है. विद्यार्थियों ने ज्ञान अर्जन के लिए अच्छे संस्थान का चयन किया है, जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षण-प्रशिक्षण की व्यवस्था है. विद्यार्थियों को इसका पूरा लाभ उठाना चाहिए.

विश्वविद्यालय हरसंभव सहयोग करेगा

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. जगदीश सिंह ने नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को पठन-पाठन में हरसंभव सहयोग दिया जायेगा. उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्यायाधीश विजेंद्र कुमार राय का आभार भी जताया.

एक सप्ताह तक चलेगा इंडक्शन कार्यक्रम

कार्यक्रम को वरीय शिक्षिका डॉ. संगीता कुमारी और नारायण स्कूल ऑफ लॉ के डीन डॉ. विनोद कुमार सरोज ने भी संबोधित किया. इससे पहले संस्थान के निदेशक डॉ. विजय नंद बेहरा ने अतिथियों का स्वागत किया और एक सप्ताह तक चलने वाले इंडक्शन कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी. अंत में संकाय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. लोकेश चंद्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया. मौके पर संकाय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे.

फोटो- कार्यक्रम में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनते शिक्षक- छात्र-छात्राएं व अन्य. | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >