रोहतास: बिक्रमगंज में सावन की अंतिम सोमवारी पर गूंजा हर-हर महादेव, शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सावन की अंतिम सोमवारी पर बिक्रमगंज के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिरों में अखंड हरिकीर्तन और भव्य शोभायात्रा के साथ शिव भक्ति का माहौल रहा।

Rohtas News : सावन की अंतिम सोमवारी पर सोमवार को बिक्रमगंज नगर के विभिन्न शिवालयों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही. भक्तों ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की. पूरे शहर में हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय माहौल बना रहा.

थाना चौक मंदिर में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन

नगर के थाना चौक स्थित शिव मंदिर में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन आयोजित किया गया. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. हरिकीर्तन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा. श्रद्धालु भक्ति गीतों के साथ भगवान शिव का जयघोष करते रहे.

शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

वहीं, सासाराम रोड स्थित डीएसपी आवास के समीप शिव मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में दर्जनों घोड़े और सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए. भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु नगर के विभिन्न मार्गों से आगे बढ़े. शोभायात्रा के दौरान नगर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा.

श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में दिनभर पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा. श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की. धार्मिक आयोजनों में घनश्याम सिंह, उपेंद्र कुमार, राजकुमार सिंह, मंदिर व्यवस्थापक तोता राम, शिवजी तिवारी, विवेक कुमार, राजीव रंजन, धीरज गिरी, अभिनाश कुमार, पंकज तिवारी, मोनू कुमार, शोभनाथ गुप्ता, मुकेश कुमार, दिनेश पटेल, मनोज पटेल, बिक्कू साह और मोहन गुप्ता सहित कई लोग शामिल हुए.

सड़कों पर शोभा यात्रा में शामिल लोगों की तस्वीर | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष चंद्रकांत

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >