जिले के 141 सरकारी स्कूलों में खुलेगा आइएसएम लैब

Sasaram news. जिले के 141 सरकारी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों में अब विज्ञान और गणित की पढ़ाई अधिक आधुनिक और प्रयोगात्मक रूप से होगी.

रेलटेल की सहायता से स्थापित होंगी आधुनिक प्रयोगशालाएं, स्कूलों को कक्ष चिह्नित करने का निर्देशप्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस

जिले के 141 सरकारी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों में अब विज्ञान और गणित की पढ़ाई अधिक आधुनिक और प्रयोगात्मक रूप से होगी. इसके लिए उक्त चयनित 141 स्कूलों में आईएसएम लैब (इंटीग्रेटेड साइंस एंड मैथ लैब) की स्थापना की जायेगी. जानकारी के अनुसार, राज्य परियोजना निदेशक बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना के आदेशानुसार रेलटेल एजेंसी के माध्यम से लैब की सामग्री की आपूर्ति की जा रही है. इन प्रयोगशालाओं की स्थापना के लिए सभी चयनित स्कूलों को एक उपयुक्त कक्ष चिह्नित कर उसकी साफ-सफाई, सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी. इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान ने पत्र जारी कर स्कूलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं. प्रत्येक स्कूल को निर्देश दिया गया है कि प्रयोगशाला में आने वाली सभी सामग्री/उपकरणों की स्थापना (इंस्टॉलेशन) व संचालन के लिए पूरी तैयारी रखें. साथ ही, सामग्रियों की संरचना और उपयोग के लिए स्कूल स्तर पर आवश्यक कदम उठाए ताकि छात्रों को अधिक लाभ मिल सके.

विज्ञान और गणित की गुणवत्ता में आयेगा सुधार

इस पहल का उद्देश्य स्कूलों में विज्ञान और गणित की शिक्षा को अधिक व्यावहारिक, रोचक और तकनीकी रूप से समृद्ध बनाना है. प्रयोगशालाओं के माध्यम से छात्र-छात्राएं अब प्रयोग आधारित शिक्षण का अनुभव कर सकेंगे, जिससे शिक्षण की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद है.

जिला स्तर पर होगी लगातार निगरानी

सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत चयनित स्कूलों में लैब स्थापना कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करें और किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल जिला स्तर पर सूचित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >