रूद्रा राइडर्स ने अंतिम गेंद पर रोमांचक जीत दर्ज कर ट्रॉफी जीती

SASARAM NEWS.प्रखंड क्षेत्र के नोनहर गांव में आरआर शर्मा सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए यादगार बन गया. फाइनल में रूद्रा राइडर्स की टीम ने माधव महारथी को पांच विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

नोनहर गांव में खेला गया क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला

फोटो -19- ट्रॉफी के साथ विजयी टीम और आयोजक की तस्वीर प्रतिनिधि, बिक्रमगंज.

प्रखंड क्षेत्र के नोनहर गांव में आरआर शर्मा सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए यादगार बन गया. फाइनल में रूद्रा राइडर्स की टीम ने माधव महारथी को पांच विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. टूर्नामेंट में कुल छह टीमों ने भाग लिया था, जिनमें रूद्रा राइडर्स और माधव महारथी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनायी. छह ओवर के सीमित मुकाबले में रूद्रा राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए माधव महारथी की टीम निर्धारित ओवरों में 6 विकेट पर 38 रन ही बना सकी. लक्ष्य का पीछा करते हुए रूद्रा राइडर्स ने अंतिम गेंद पर जीत दर्ज कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया.

महारथी टीम के लालू यादव को मिला मैन ऑफ द सीरीज

टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार माधव महारथी टीम के लालू यादव को दिया गया, जबकि मैन ऑफ द मैच रूद्रा राइडर्स के अंकित कुमार बने. वहीं बेस्ट बॉलर का खिताब नीरज राय को मिला. अंपायर की भूमिका हरेंद्र शर्मा और सुशील भारती ने निभायी, जबकि स्कोरर सोनू राय रहे. शक्ति प्रकाश ने अपनी आकर्षक हिंदी और भोजपुरी कमेंट्री से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. खेल आयोजन के साथ-साथ सामाजिक सरोकार भी देखने को मिला.

आयोजक ने जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच किया कंबल वितरण

आयोजक की ओर से ठंड को देखते हुए जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिससे खेल के साथ सेवा भाव का संदेश भी दिया गया. इस मौके पर ट्रस्ट के संचालक राजीव रंजन, रवि रंजन, राजेश रंजन, मंटू राय, शशिकांत शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व खेल प्रेमी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >