पीबीएल मेले में छात्राओं का रहा दबदबा, विजेता सम्मानित

प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) में बुधवार को प्रखंड स्तरीय प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग मेले का आयोजन किया गया

विज्ञान में अंशिका व नव्या, तो गणित में आंचल व मानवी ने लहराया परचम फोटो-2- प्रतिभागियों को सम्मानित करते बीइओ व अन्य प्रतिनिधि, कोचस प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) में बुधवार को प्रखंड स्तरीय प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग मेले का आयोजन किया गया. विज्ञान विषय के प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग में राजकीय मध्य विद्यालय कपसियां की कक्षा आठवीं की छात्रा अंशिका कुमारी और नव्या कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं, गणित विषय के प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग में मिडिल स्कूल परसियां की कक्षा आठवीं की छात्रा आंचल कुमारी और मानवी कुमारी प्रथम रहीं. इसके बाद बीइओ अरविंद कुमार ने बुधवार देर शाम सफल प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर बीइओ ने कहा कि प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग स्कूलों में संचालित ऐसा कार्यक्रम है, जिसमें बच्चे पढ़कर सीखते हैं और इसे जीवन भर नहीं भूलते हैं. उन्होंने बताया कि प्रखंड स्तरीय पीबीएल में सफल छात्र अब जिलास्तर पर अपने प्रखंड का नाम रोशन करेंगे. कार्यक्रम में अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी प्रमोद कुमार विद्यार्थी, जिला तकनीकी टीम के सदस्य अनुराग मिश्र, प्रखंड तकनीकी टीम के सदस्य वैभव पांडेय, प्रधानाध्यापक विनोद कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, अजय कुमार, बुद्धि बलधन राव, शिक्षिका रवि रश्मि सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >