रोहतास में शिक्षक के MACP भुगतान में पैसे मांगने का आरोप, DPO ने लिपिक से 24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण

अकोढ़ीगोला के सेवानिवृत्त शिक्षक के एमएसीपी भुगतान में देरी और रिश्वतखोरी के आरोपों पर डीपीओ ने लिपिक से 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है।

Rohtas News : जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के लिपिक रौशन कुमार को सेवानिवृत्त शिक्षक का एमएसीपी बकाया अंतर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने और 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है. मामला कन्या मध्य विद्यालय, अकोढ़ीगोला के सेवानिवृत्त स्नातक कला शिक्षक चंद्र भूषण गुप्ता से जुड़ा है.

रोहतास : शिक्षक ने भुगतान के लिए पैसे मांगने का लगाया आरोप

डीपीओ स्थापना की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि चंद्र भूषण गुप्ता की शिकायत एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली के माध्यम से प्राप्त हुई है. शिकायत में शिक्षक ने आरोप लगाया है कि 26 जुलाई 2025 को एमएसीपी के बकाया अंतर वेतन भुगतान का विपत्र जमा किया गया था, लेकिन भुगतान के लिए उनसे पैसे की मांग की जा रही है. पैसे नहीं देने के कारण भुगतान लंबित रखा गया है.

अकोढ़ीगोला : 49,878 रुपये के भुगतान के लिए काट रहे कार्यालय के चक्कर

सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्र भूषण गुप्ता ने बताया कि एमएसीपी के तहत 49,878 रुपये के बकाया अंतर वेतन भुगतान के लिए वह लंबे समय से शिक्षा विभाग के कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं. उन्होंने बताया कि डीपीओ, डीईओ से लेकर जिलाधिकारी तक अपनी शिकायत पहुंचा चुके हैं, लेकिन अब तक राशि का भुगतान नहीं हुआ है.

रोहतास : डीपीओ ने 24 घंटे में स्पष्टीकरण और भुगतान का दिया निर्देश

डीपीओ स्थापना ने 22 अगस्त 2026 को जारी पत्र में लिपिक रौशन कुमार को पत्र प्राप्त होने के 24 घंटे के अंदर अपना स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया है. साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्र भूषण गुप्ता के एमएसीपी बकाया अंतर वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया है. मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग के कार्यालय में भी हलचल बढ़ गयी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अशोक कुमार सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >