सासाराम में डीएम समीक्षा बैठक: विकास कार्यों के लिए डेडलाइन जारी; बोले-कार्य के गुणवत्ता और लापरवाही पर कार्रवाई तय

सासाराम में विकास योजनाओं की प्रगति पर जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई. डीएम ने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए.

Sasaram DM Meeting : रोहतास जिले में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर समाहरणालय परिसर स्थित जिला ग्रामीण अभिकरण (डीआरडीए) भवन में जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और अपने-अपने विभागों द्वारा चल रही योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की.

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिले में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की और योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं. किसी भी योजना में लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता पर जोर

डीएम ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर आम लोगों तक पहुंचना चाहिए. इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और कार्यों की नियमित निगरानी की जाए.

Reviews Development Projects : गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

बैठक में सड़क, भवन, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गई. जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा.

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी अधिकारी या एजेंसी द्वारा लापरवाही बरती जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही, सभी लंबित योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने और विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया.

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीरता से करें, ताकि जिले के विकास कार्य समय पर पूर्ण हो सकें और आम लोगों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pramod kr srivastav

Published by: Ragini Sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >