पंडाल खोलने के दौरान करेंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
SASARAM NEWS.शहर के तकिया मुहल्ले में गुरुवार की अहले सुबह करेंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान शेरगंज मुहल्ला निवासी अकबर अली के पुत्र आदिल अली के रूप में हुई है.जानकारी के अनुसार आदिल अली टेंट-पंडाल का व्यवसाय करते थे.
सासाराम ग्रामीण
.शहर के तकिया मुहल्ले में गुरुवार की अहले सुबह करेंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान शेरगंज मुहल्ला निवासी अकबर अली के पुत्र आदिल अली के रूप में हुई है.जानकारी के अनुसार आदिल अली टेंट-पंडाल का व्यवसाय करते थे. बुधवार रात आयोजित एक शादी समारोह के बाद गुरुवार सुबह वह पंडाल खोल रहे थे. इसी दौरान लोहे की पाइप ऊपर से गुजर रहे नंगे बिजली तार के संपर्क में आ गये, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गये. मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. चिकित्सकों ने बताया कि अस्पताल लाये जाने के समय उनकी सांस चल रही थी, लेकिन अन्य जीवन संकेत नहीं थे. सीपीआर समेत सभी प्रयास किये गये, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नंगे बिजली तार को लेकर बिजली विभाग के प्रति नाराजगी जतायी.इसकी सूचना पर पहुंची सासाराम नगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. नगर थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.