फोटो-6- जला हुआ कार.
संझौली.
थाना क्षेत्र के चावारिया गांव निवासी अरुण कुमार के दरवाजे के सामने खड़ी कार में शनिवार की रात अपराधियों ने आग लगा दी. कार मालिक अरुण कुमार ने बताया कि शनिवार की रात लगभग 11 बजे अपराधियों ने दरवाजे के सामने खड़ी मारुति सुजुकी कार बीआर 24 आर, 1377 में आग लगाकर जला दिया. कार जलने की शिकायत थाने में की गयी है. आवेदन में नीतीश कुमार सहित चार अज्ञात लोगों आरोपित बनाया है. उक्त संबंध में थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि एक युवक नीतीश कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
