अमेरिकी नीतियों के विरोध में भाकपा माले ने किया प्रदर्शन

भाकपा माले ने अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के विरोध में पोस्ट ऑफिस चौक पर प्रदर्शन किया.

फोटो-5- डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन कर चप्पल से मारती युवतियां.

सासाराम ऑफिस.

भाकपा माले ने अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के विरोध में पोस्ट ऑफिस चौक पर प्रदर्शन किया. साथ ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया. कार्यकर्ताओं ने अमेरिका पर अंतरराष्ट्रीय कानूनों और नियमों की अनदेखी करने, स्वतंत्र देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने और अपने साम्राज्यवादी रवैये को थोपने का आरोप लगाया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अमेरिका की ऐसी कार्रवाई विश्व शांति के लिए गंभीर खतरा हैं. वहीं, कमजोर देशों की संप्रभुता पर सीधा हमला है. कार्यक्रम का नेतृत्व भाकपा माले रोहतास जिला सचिव अशोक बैठा ने किया. उन्होंने कहा कि जब भी कोई राष्ट्र अमेरिकी दबाव के आगे झुकने से इन्कार करता है, तो वहां अस्थिरता पैदा कर हस्तक्षेप की साजिश रची जाती है. उन्होंने कहा कि ऐसी नीतियों के खिलाफ वैश्विक स्तर पर आवाज बुलंद होना जरूरी है़ ताकि किसी भी स्वतंत्र राष्ट्र की स्वायत्तता से समझौता न हो. वक्ताओं ने अमेरिका पर अन्य देशों में हस्तक्षेप कर वहां कठपुतली शासन स्थापित करने का भी आरोप लगाया. मौके पर नसीम अंसारी, श्याम सुंदर पाल, जमुना पासी, महेंद्र पासी, धर्मेंद्र बैठा, राहुल दुसाध, जॉन, सोनू दबंग, माधुरी देवी, अजमल अंसारी, शंभू शाह, मुंडेश्वर गुप्ता, संजय यादव, मनोज राम सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >