मकर संक्रांति मेले के स्थल को लेकर असमंजस, शांति समिति की बैठक आज

SASARAM NEWS.नगर के वार्ड 14 स्थित हरिहरगंज में मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले तीन दिवसीय मेले के आयोजन को लेकर अब तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

नगर के वार्ड 14 स्थित हरिहरगंज में लगता है तीन दिवसीय मेला प्रतिनिधि, नासरीगंज नगर के वार्ड 14 स्थित हरिहरगंज में मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले तीन दिवसीय मेले के आयोजन को लेकर अब तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है. गत वर्ष 22 नवंबर को आयोजित नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में मुख्य पार्षद द्वारा जगह के अभाव का हवाला देते हुए मेला स्थल को बदलकर थाना परिसर के समीप गांधी मैदान में लगाने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे बोर्ड ने स्वीकृति दी थी. नगर इओ ने उक्त प्रस्ताव को बैठक की प्रोसीडिंग में अंकित कर अनुमोदन के लिए एसडीएम को भेजा था. हालांकि, स्थानीय लोगों ने परंपरागत मेला स्थल बदलने पर कड़ी नाराजगी जतायी है. लोगों का कहना है कि पूर्वजों के जमाने से उक्त स्थल पर मेला लगता आ रहा है और इससे धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है. सौ वर्षों से अधिक समय से चले आ रहे मेले का स्थल बदला जाना उचित नहीं है. मेले के स्थल परिवर्तन के विरोध में नगर के कई वार्ड पार्षद भी खड़े हैं. मेला स्थल को लेकर उत्पन्न समस्या के समाधान के लिए नगर पंचायत सभा भवन में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी है. बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद करेंगी, जबकि नगर इओ द्वारा इसका आयोजन किया गया है. नगर इओ ने बताया कि बैठक में नगर व प्रखंड के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, पूजा समिति एवं मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष शामिल होंगे. सभी पक्षों की सहमति से मकर संक्रांति मेले के आयोजन स्थल पर अंतिम निर्णय लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >