सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों ने प्रस्तुत की झांकी

सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों ने प्रस्तुत की झांकी

अकबरपुर. प्रखंड क्षेत्र के तुंबा गांव स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार को सरस्वती पूजनोत्सव सह वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि चेनारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम ने किया. उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार बहुत जरूरी है. वह संस्कार सरस्वती शिशु मंदिर में मिलता है. कार्यक्रम में छात्राओं ने स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया. इसके साथी ही बच्चों ने भजन व देशभक्ति गीत, दहेज कुप्रथा, मोबाइल के दुष्प्रभाव, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि विषयों पर झांकी व नाटक प्रस्तुत किया. स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज पाठक ने अतिथियों का अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. उन्होंने विधायक से स्कूल के विकास के लिए भवन के निर्माण सहित उपस्करों की उपलब्धता की मांग रखी. मौके पर शीतल यादव, अजय शाह आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >