रोहतास: दिनारा की जनता की सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध हूं : विधायक आनंद मिश्रा

दिनारा विधायक आनंद मिश्रा ने प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की. उन्होंने जनता की हर समस्या का समयबद्ध तरीके से समाधान कराने का भरोसा दिया और कहा कि वे सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं.

BJP Workers Meeting Dinara : दिनारा विधायक आनंद मिश्रा ने प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की. बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दे विधायक के समक्ष रखे.

समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

विधायक आनंद मिश्रा ने कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि जनता की हर समस्या का समयबद्ध तरीके से समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि वे दिनारा की जनता और कार्यकर्ताओं की सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं.

संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर

बैठक में विधायक ने संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहकर सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और लोगों की समस्याओं के समाधान में सहयोग करने का आह्वान किया.

बैठक में नगर अध्यक्ष विकास गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष संतोष शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष रिंकू पांडेय, युवा मोर्चा के सतेंद्र कुमार, अश्वनी केशरी, प्रदेश परिषद सदस्य विंध्याचल केशरी, मुकेश कुमार, संतोष गुप्ता, भोलू सिंह, बॉबी खरवार सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >