बिजली चोरी की जांच करने पहुंचे विद्युत आपूर्ति पदाधिकारी की पिटाई

SASARAM NEWS.शिवसागर थाना क्षेत्र के जिगना गांव में शुक्रवार की देर शाम उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी, जब बिजली चोरी की जांच करने पहुंचे विद्युत आपूर्ति पदाधिकारी के साथ ग्रामीणों ने मारपीट कर दी. इस घटना में शिवसागर विद्युत आपूर्ति पदाधिकारी विजय शंकर सिंह घायल हो गये.

शिवसागर.

शिवसागर थाना क्षेत्र के जिगना गांव में शुक्रवार की देर शाम उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी, जब बिजली चोरी की जांच करने पहुंचे विद्युत आपूर्ति पदाधिकारी के साथ ग्रामीणों ने मारपीट कर दी. इस घटना में शिवसागर विद्युत आपूर्ति पदाधिकारी विजय शंकर सिंह घायल हो गये. बताया जा रहा है कि वे विभागीय कार्य के तहत क्षेत्र में बिजली चोरी के मामलों की जांच के लिए निकले थे. जानकारी के अनुसार, विजय शंकर सिंह शुक्रवार की शाम जिगना गांव पहुंचे और घरों में घुसकर बिजली कनेक्शन व मीटर को लेकर पूछताछ शुरू की. इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध किया. पूछताछ को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गया. आरोप है कि इसी क्रम में आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति पदाधिकारी के साथ मारपीट कर दी, जिससे वे घायल हो गये. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही शिवसागर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. इस संबंध में थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में हैं. उन्होंने कहा कि मारपीट की घटना में विद्युत आपूर्ति पदाधिकारी को चोट आयी है.उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया. उन्होंने ने बताया कि घायल की स्थिति को देखते हुए आगे बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल ले जाया जायेगा. पूरे मामले की जांच की जा रही है. घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Vikash Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >