बद्रीनारायण महाविद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोपों के खिलाफ 11वें दिन भी धरना जारी

Sasaram News : बदरिनारायण महाविद्यालय में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों के खिलाफ ग्रामीणों का धरना 11वें दिन भी जारी है. नौ सूत्री मांगों पर कॉलेज प्रशासन की ओर से अब तक कोई पहल नहीं होने से ग्रामीण आक्रोशित हैं.

Sasaram News : बद्रीनारायण महाविद्यालय, इंदौर में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरोध तथा नौ सूत्री मांगों के समर्थन में भूमिदाताओं और ग्रामीणों का धरना शुक्रवार को 11वें दिन भी जारी रहा. धरना का नेतृत्व कर रहे भूमिदाता राणा प्रताप सिंह ने कहा कि नौ सूत्री मांगों को लेकर पिछले 11 दिनों से भूमिदाता परिवार और अन्य ग्रामीण लगातार धरना दे रहे हैं. उनका आरोप है कि अब तक महाविद्यालय के प्राचार्य राजदेव सिंह या कॉलेज सचिव ने ग्रामीणों से बातचीत नहीं की है.

प्राचार्य को लिखित आवेदन देने के बावजूद नहीं हुई बातचीत

राणा प्रताप सिंह ने कहा कि धरना-प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों की ओर से प्राचार्य के नाम लिखित आवेदन भी दिया गया है. इसके बावजूद महाविद्यालय प्रशासन की ओर से ग्रामीणों की मांगों पर कोई पहल नहीं की गयी है. कॉलेज को दी गयी प्रतिलिपि में प्राचार्य के विरुद्ध अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाये गये हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि प्राचार्य महाविद्यालय आते हैं, उपस्थिति दर्ज करने के बाद चले जाते हैं.

Also Read : रोहतास: ‘कबाड़ से जुगाड़’ प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता, साद तनवीर प्रथम

48 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर तालाबंदी की दी थी चेतावनी

ग्रामीणों ने सोमवार को दिये लिखित आवेदन में अल्टीमेटम दिया था कि 48 घंटे के अंदर सम्मानजनक जवाब और कार्रवाई नहीं होने पर महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर कामकाज प्रभावित किया जायेगा. आवेदन में इसकी जिम्मेदारी प्राचार्य और प्रबंधन समिति की होने की बात कही गयी थी.

Also Read : करमडिहरी में धूमधाम से मनायी गयी भगवान श्रीकृष्ण की बरही, भजन-कीर्तन में झूमे श्रद्धालु

थानाध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद टली तालाबंदी

शुक्रवार को दिनारा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद के हस्तक्षेप के बाद महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी की कार्रवाई स्थगित कर दी गयी. हालांकि, ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि नौ सूत्री मांगें पूरी होने तक महाविद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा.

7 सितंबर से चल रहा धरना

गौरतलब है कि महाविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ ग्रामीणों का धरना सात सितंबर से जारी है. धरना में मुख्य रूप से श्रीराम सिंह, लालबाबू कुमार सिंह, बिकु सिंह, संजय कुमार सोहन, विजय राज सिंह, धनजी सिंह, जनार्दन सिंह, रमेश सिंह, ददन सिंह और जितेंद्र सिंह समेत अन्य लोग शामिल रहे.

Also Read : अमियावर पंचायत सरकार भवन का डीपीआरओ ने किया औचक निरीक्षण, कर्मियों को समय पर आने का निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश कुमार पांडेय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >