अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

SASARAM NEWS.थाना क्षेत्र के शाहाबाद सुधा डेयरी फार्म के समीप स्टेट हाइवे- 17 पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक नगर पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी सतेंद्र प्रसाद गुप्ता का पुत्र राजा कुमार बताया जाता है.

स्टेट हाइवे 17 पर शाहाबाद सुधा डेयरी फार्म के समीप की घटना प्रतिनिधि, कोचस. थाना क्षेत्र के शाहाबाद सुधा डेयरी फार्म के समीप स्टेट हाइवे- 17 पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक नगर पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी सतेंद्र प्रसाद गुप्ता का पुत्र राजा कुमार बताया जाता है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार वह ब्लॉक गेट के समीप चाय दुकान से वापस अपने घर लौट रहा था. इस दौरान शाहाबाद सुधा डेयरी फार्म के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के लोगों के सहयोग से उपचार के लिए उसे सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया. वाराणसी जाने के दौरान रास्ते में ही मोहनियां बाजार के आसपास उसकी मौत हो गयी.मौत की खबर मिलते ही परिजनों समेत मुहल्ले में मातम पसरा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >