लापता महिला का शव आहर से बरामद

आहर से एक महिला का शव बरामद

दिनारा़

थाना क्षेत्र के गुनसेज गांव में घर के पास आहर से एक महिला का शव बरामद हुआ है. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष समीर कुमार सिंह ने बताया कि मृतिका की पहचान गुनसेज निवासी विपीन बिहारी सिंह की पत्नी निराशा देवी के रूप में की गयी़ परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, महिला की पहले भी तबीयत खराब रहती थी़ उसे मिर्गी का दौरा भी आता था. उक्त महिला के लापता होने की सूचना उसके परिजनों ने थाने को दी. परिजनों के मुताबिक महिला 11 जनवरी को घर से लापता हुई थी. इसका शव परिजनों ने आज सुबह घर के समीप ही जेसीबी से काटे गये पानी भरे गड्ढे में देखा. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतिका के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >