फोटो-16- सीएचसी में तैयार हिट वेभ वार्ड प्रतिनिधि, करगहर डीएम के निर्देश पर सीएचसी करगहर में शुक्रवार को छह बेड का हीटवेव वार्ड तैयार कर लिया गया.प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रविकांत केशरी ने बताया कि यह वार्ड ओपीडी के सामने ग्राउंड फ्लोर पर बनाया गया है. इसमें एसी के साथ इमरजेंसी चिकित्सा सुविधा, स्टाफ की तैनाती, ठंडा आरओ पानी व एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है.उन्होंने बताया कि लू लगने की स्थिति में 102 नंबर डायल करने पर तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध करायी जायेगी. एंबुलेंस में इमरजेंसी मेडिसिन किट के साथ ऑक्सीजन की भी व्यवस्था है. डॉ केशरी ने कहा कि हीटवेव से निबटने के लिए सीएचसी के सभी स्टाफ को अलर्ट मोड में रखा गया है. जरूरत पड़ने पर बेड की संख्या बढ़ायी भी जा सकती है.
सीएचसी करगहर में बना छह बेड का हीटवेव वार्ड
SASARAM NEWS.डीएम के निर्देश पर सीएचसी करगहर में शुक्रवार को छह बेड का हीटवेव वार्ड तैयार कर लिया गया.प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रविकांत केशरी ने बताया कि यह वार्ड ओपीडी के सामने ग्राउंड फ्लोर पर बनाया गया है.
