बेटे के दूल्हा बनने से पहले पिता की उठी अर्थी

दूल्हे के पिता की मौत के बाद घर में छाया मातम, कल जानेवाली थी बारात

सूर्यपुरा से मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट सूर्यपुरा (रोहतास). सूर्यपुरा प्रखंड के सदर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में एक हृदयविदारक घटना हुई, जिसमें शादी की खुशियां मातम में बदल गयीं. शुक्रवार को बेटे की बारात जानेवाली थी, लेकिन बुधवार की देर रात करेंट से पिता की जान चली गयी. जानकारी के अनुसार, बुधवार की मध्य रात में करेंट की चपेट में आने से 64 वर्षीय कुनकुन सिंह की मौत हो गयी. वार्ड नंबर 10 के वार्ड सदस्य रिक्की साह ने बताया कि स्थानीय प्रखंड अंतर्गत सदर पंचायत के वार्ड नंबर 10 छोटका पोखरा निवासी स्व ललक सिंह चंद्रवंशी के पुत्र कुनकुन सिंह (64 वर्ष ) के सबसे छोटे बेटे 24 वर्षीय अशोक कुमार उर्फ भोदु की आठ मई, शुक्रवार को शादी होनी है. इसको लेकर बुधवार को घर में हल्दी रस्त का मंगल गीत गाया जा रहा था. आस पड़ोस के भाई-बंधुओं को भोज खिलाने के बाद रात के लगभग साढ़े ग्यारह बजे के बाद कुनकुन सिंह अपने घर का लोहे से बना मेन दरवाजा बंद कर रहे थे कि जेनेरेटर की लाइन सप्लाइ की तार से लोहे के दरवाजे में करेंट आ गया, जिसकी चपेट में वे आ गये और उनकी मौत हो गयी. वहीं, परिजन आनन-फानन में कुनकुन सिंह को स्थानीय सीएचसी में ले गये, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं, उनके परिजनों ने गुरुवार को गांव के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार कर दिया. बेटे के दूल्हा बनने से पहले ही पिता की अर्थी उठ गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dharmendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >