सारण : वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी, इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव, जानें नया शेड्यूल

Veerangana Jhansi-Asansol Special Train : पूर्वोत्तर रेलवे ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि का विस्तार किया है. यात्रियों की मांग पर इस निर्णय से आरक्षण में सुविधा मिलेगी. जानिए कब तक चलेगी ट्रेन और क्या होगा इसका रूट.

Veerangana Jhansi-Asansol Special Train : रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. ट्रेन अब निर्धारित तिथियों तक 10 फेरों में संचालित होगी, जिससे इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को आरक्षण में सुविधा मिलेगी.

यात्रियों की मांग पर बढ़ाई गई स्पेशल ट्रेन की अवधि

दरअसल, पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल ट्रेन (04185/04186) की परिचालन अवधि का विस्तार किया है. इसकी जानकारी मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सुमित कुमार ने दी.

झांसी से 29 जुलाई, आसनसोल से 30 जुलाई से चलेगी ट्रेन

ट्रेन संख्या 04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल 29 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को कुल 10 फेरों में चलेगी. वहीं ट्रेन संख्या 04186 आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल 30 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को 10 फेरों में संचालित होगी.

छपरा, हाजीपुर, बरौनी समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह स्पेशल ट्रेन उरई, पोखरायां, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी कैंट, औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किऊल जंक्शन, झाझा, जसीडीह, मधुपुर और चितरंजन सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी. इससे बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.

21 कोच के साथ संचालित होगी स्पेशल ट्रेन

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे. इनमें 2 एसएलआर/डी, 6 साधारण द्वितीय श्रेणी, 2 द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान, 9 शयनयान श्रेणी और 2 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (एसी थर्ड) के कोच शामिल होंगे.

यात्रियों को मिलेगा आरक्षण में लाभ

रेलवे के अनुसार, ट्रेन की अवधि बढ़ने से इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सीटों की उपलब्धता और आरक्षण में सुविधा मिलेगी. इससे त्योहारों और बढ़ती यात्रा मांग के दौरान यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है.

Also Read : सारण: सड़क हादसे में घायल पूर्व सेना जवान की इलाज के दौरान मौत


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjay Bhardawaj

Published by: Sakshi Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >