कचरा फेकने के विवाद में दो भाईयों को रॉड से मार किया घायल, प्राथमिकी दर्ज

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नैनी उत्तर टोला गांव में कचरा फेंकने को लेकर हुए मामूली विवाद मे बुधवार को बीच-बचाव करने पहुंचे दो सगे भाइयों पर रॉड से हमला कर दिया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

छपरा. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नैनी उत्तर टोला गांव में कचरा फेंकने को लेकर हुए मामूली विवाद मे बुधवार को बीच-बचाव करने पहुंचे दो सगे भाइयों पर रॉड से हमला कर दिया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान गांव निवासी स्वर्गीय नागेश्वर प्रसाद के पुत्र शंभू प्रसाद और अवधेश राय के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि सुबह गांव के ही दो लोगों के बीच घर के पास कचरा फेंकने को लेकर कहासुनी हो रही थी. विवाद बढ़ता देख शंभू प्रसाद और अवधेश राय मामले को शांत कराने पहुंचे. इसी दौरान आरोपियों ने अचानक दोनों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया.सिर और शरीर पर चोट लगने से दोनों जमीन पर गिर पड़े. वही घटना के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया. सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति फिलहाल स्थिर बतायी है. डॉक्टरों के अनुसार समय पर इलाज मिलने से बड़ी अनहोनी टल गयी. वही मामले को लेकर मुफस्सिल थाना में कुछ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है भारत अभियान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर फिलहाल पूरी तरह से जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो बना लिया इसके बाद से वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >