Saran News : स्नातक में नामांकन के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि

Saran News : स्नातक सत्र 2025-29 (चार वर्षीय सीबीसीएस) में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 मई तक निर्धारित है. आज आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत मेरिट लिस्ट तैयार करना शुरू कर दिया जायेगा.

छपरा. स्नातक सत्र 2025-29 (चार वर्षीय सीबीसीएस) में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 मई तक निर्धारित है. आज आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत मेरिट लिस्ट तैयार करना शुरू कर दिया जायेगा. पीआरओ राजेश पांडेय ने बताया कि पांच जून तक फर्स्ट मेरिट लिस्ट जारी करने का लक्ष्य रखा गया है.

मेरिट लिस्ट बनाने को लेकर गाइडलाइन भी जारी कर दिया गया है. इंटरमीडिएट परीक्षा में प्राप्त अंक, आरक्षण रोस्टर, छात्रों द्वारा चुने गये कॉलेज के विकल्प तथा सीटों की उपलब्धता के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार किया जायेगा. स्नातक के नये सत्र में नामांकन के लिए 30 मई तक अप्लाइ की प्रक्रिया निर्धारित की गयी है. विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब तक करीब 30 हजार आवेदन नामांकन के लिए प्राप्त हुए हैं. स्नातक में छपरा, सीवान व गोपालगंज के 32 अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में करीब 37 हजार सीटें उपलब्ध हैं.

नामांकन के समय होगी मूल कागजातों की जांच

स्नातक में नामांकन के लिए ऑनलाइन अप्लाइ करते समय छात्रों को मांगी गयी जानकारियों को अंकित करना है. वहीं इंटर परीक्षा में प्राप्त अंक तथा पूर्व की कक्षाओं का ब्यौरा भरना है. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सभी आवेदनों की जांच की जायेगी. जिसके बाद पहली लिस्ट जारी होगी. 15 जून तक पहली लिस्ट में शामिल छात्रों का नामांकन पूरा कर लेने की बात कही जा रही है. नामांकन के समय ही सभी मूल कागजातों की जांच की जायेगी. छात्रों को नामांकन के समय इंटर उतीर्णता का अंकपत्र, प्रवेश पत्र, सीएलसी अन्य जरूरी कागजातों का साक्ष्य वेरिफिकेशन पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना होगा. जिसके बाद नामांकन की स्वीकृति दी जायेगी.

लिस्ट में छात्राओं को मिलेगी प्राथमिकता

नामांकन के लिए अप्लाइ करने वाली छात्राओं को मेरिट लिस्ट में प्राथमिकता दिये जाने की बात कही जा रही है. विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार छात्राओं ने अप्लाइ के दौरान जिन कॉलेजों में नामांकन का विकल्प चुना है. उन कॉलेजों की सूची में से जो कॉलेज छात्राओं के घर के नजदीक का होगा. उसे ही आवंटित करने की प्रक्रिया अपनायी जायेगी. विदित हो कि इस बार स्नातक में नामांकन के लिए अप्लाइ करते समय छात्र-छात्राओं को पांच कॉलेजों को विकल्प के रूप में चयन करने का अवसर दिया गया है. छात्र-छात्राएं जिन पांच कॉलेजों को विकल्प के रूप में आवेदन में सबमिट करेंगे. उन्हीं में से किसी एक कॉलेज में नामांकन के लिए मेधा सूची जारी की जायेगी. हालांकि पिछले कई सत्रों में ऐसा देखा गया है कि मेधाअंक कम होने के कारण छात्राओं को उनके घर से काफी दूर का कॉलेज अलॉट कर दिया जाता है. जिससे उन्हें नियमित कॉलेज आकर क्लास करने में काफी कठिनाई होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >