शहर के सब्जी मंडी में लगने वाले जाम से नहीं मिल रहा छुटकारा, बीच सड़क पर सज रही दुकानें

शहर की सब्जी मंडी में लगने वाले जाम से लोगों को छुटकारा नहीं मिल रहा है. खासकर शहर के मौना चौक से साहेबगंज चौक के बीच सुबह नौ बजे से ही जाम की स्थिति बन जा रही है.

छपरा. शहर की सब्जी मंडी में लगने वाले जाम से लोगों को छुटकारा नहीं मिल रहा है. खासकर शहर के मौना चौक से साहेबगंज चौक के बीच सुबह नौ बजे से ही जाम की स्थिति बन जा रही है. सब्जी व फल विक्रेताओं द्वारा बीच सड़क पर ही ठेला लगा दिया जा रहा है. जिससे दो पहिया व चार पहिया वाहनों के आवागमन में दिक्कत हो रही है. वहीं इस रूट में जितने भी होलसेलर हैं. उनके दुकानों के आगे पिकअप खड़ा कर दिया जाता है. जहां सामानों की लोडिंग अनलोडिंग होती है. जिस कारण भी बाजार आये लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है. खास कर दोपहर के समय जब बाजार में भीड़ बढ़ती है. तब जाम की समस्या अधिक हो रही है. सरकारी बाजार से साहेबगंज के बीच जितने भी रिहायशी इलाके हैं. इन मुहल्ले में रहने वाले लोगों का कहना है कि दिन के समय उन्हें घर से वाहन लेकर आने जाने में दिक्कत हो रही है. कई बार तो जाम की स्थिति इतनी भयावह हो जाती है कि लोगों को दूसरे मार्गो से होकर लंबी दूरी तय करनी पड़ती है. विषम परिस्थिति में अस्पताल, स्टेशन या किसी अन्य जगह जाने में भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है. स्थानीय निवासी मुकेश कुमार, जयंत कुमार आदि ने बताया कि यह समस्या सालों से बनी हुई है. पहले इस इलाके में सब्जी मंडी नहीं लगती थी. सब्जी की खरीदारी के लिए पहले लोग पुराने सरकारी बाजार में पहुंचते थे. जहां व्यवस्थित रूप से सब्जी मंडी लगायी जाती थी. लेकिन विगत दो दशक से मौन चौक से साहेबगंज के बीच सब्जी विक्रेता सड़क किनारे ही बैठकर सब्जी बेच रहे हैं. कई विक्रेता तो बीच सड़क पर ठेला लगा दे रहे हैं. जिससे आवाजाही में दिक्कत हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >