छपरा शहर के अन्नपूर्णा मंदिर की बढ़ेगी भव्यता, होगा कायाकल्प

शहर के चर्चित अन्नपूर्णा मंदिर दौलतगंज के जीर्णोद्धार और निर्माण के लिए नगर निगम के महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने रविवार की सुबह मंदिर परिसर में बैठक की.

छपरा. शहर के चर्चित अन्नपूर्णा मंदिर दौलतगंज के जीर्णोद्धार और निर्माण के लिए नगर निगम के महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने रविवार की सुबह मंदिर परिसर में बैठक की. इस दौरान निर्णय लिया गया कि मंदिर को भव्य रूप दिया जायेगा. इसके लिए आम लोगों से मदद ली जायेगी और नगर निगम भी इसमें अपना हर संभव सहयोग करेगा. इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि मंदिर के निर्माण के लिए सबसे पहले इंजीनियर से एक प्रोजेक्ट तैयार करवाया जायेगा. प्रोजेक्ट के आधार पर पहले नक्शा पास कराया जायेगा. फिर इस मंदिर को ऐसा रूप दिया जायेगा, जिससे इसकी भव्यता दिखे और मंदिर के खाली परिसर का सामाजिक उपयोग हो सके और इसे प्राप्त होने वाले आये से मंदिर का ही विकास किया जायेगा. बैठक में महापौर के अलावे कई पार्षद, जमीन मालिक, और मोहल्ले के सौ से अधिक लोग उपस्थित थे. जानकारी हो कि यह मंदिर 100 साल से अधिक पुराना है. हर साल यहां मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा स्थापित होती है और नवरात्र के दौरान यहां की भव्यता देखते ही बनती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >