गंहरियां खेल महोत्सव : फुटबॉल मैच में बिहार की टीम ने यूपी को 2-0 से हराया

गंहरियां खेल महोत्सव 2026 के अंतर्गत प्रखंड के गंहरिया गांव स्थित खेल मैदान में शनिवार को अंतर्राज्यीय महिला फुटबॉल खेला गया.

इसुआपुर. गंहरियां खेल महोत्सव 2026 के अंतर्गत प्रखंड के गंहरिया गांव स्थित खेल मैदान में शनिवार को अंतर्राज्यीय महिला फुटबॉल खेला गया. इस मैच में मदर टेरेसा बिहार ने सद्भावना क्लब उत्तर प्रदेश को दो गोल से हराकर कप पर कब्जा किया. मैच का उद्घाटन वीडिओ सत्यम सिंह, जिला पार्षद छविनाथ सिंह, अर्जुन सिंह एवं शिक्षक धनंजय साह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इसके बाद वीडिओ सत्यम सिंह ने गेंद पर किक मारकर खेल का शुभारंभ कराया. मैच समाप्ति के बाद मदर टेरेसा बिहार की कप्तान मानवी सिंह को विजेता कप तथा सद्भावना क्लब उत्तर प्रदेश की कप्तान पूजा कुमारी को उपविजेता का कप दिया गया. ठिठुरती ठंढ में भी हजारों दर्शकों ने मैच का आनंद लिया. इसके पूर्व दिल्ली हाइकोर्ट के अधिवक्ता व कार्यक्रम के संयोजक विवेक राज सिंह ने मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. वीडिओ सत्यम सिंह ने आयोजन को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. वहीं जिला पार्षद छविनाथ सिंह ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ साथ राष्ट्रप्रेम बनाए रखने की अपील की. आयोजक संतोष कुमार सिंह व संयोजक विवेक राज सिंह ने बताया कि इस मैदान में बीते 20 वर्षों से खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होती रही हैं, जिसे इस वर्ष खेल महोत्स का स्वरूप देकर निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया है. श्रीराम हार्डवेयर इसुआपुर द्वारा सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. निर्णायक रेफरी की भूमिका डब्लू सिंह तथा अरुण श्रीवास्तव ने निभाई. वही मैच का उदघोषक अंजनी श्रीवास्तव रहे. आयोजकों ने बताया कि खेल महोत्सव 14 जनवरी तक चलेगा जिसमें अन्य खेल कराये जायेगे. कार्यक्रम के सफल आयोज में अर्जुन सिंह, शिक्षक धनंजय साह, बिजेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, सकलदीप सिंह, गणेश सिंह, नागेंद्र सिंह, नागेंद्र राम विप्लई, सत्यम कुमार, आयुष कुमार, सूरज कुमार, नितीश कुमार, नंदन ठाकुर, मंतोष कुमार, सुनील श्रीवास्तव, सुनील सिंह, शुभम कुमार, पंकज साह, मोहित कुमार, विक्की कुमार, युवराज सिंह का सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >