अंजली हत्याकांड में रेल पुलिस ने नामजद अभियुक्त फिरोज कैसर को किया गिरफ्तार

अंजली हत्याकांड में रेल पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अभियुक्त इसुआपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव निवासी फिरोज कैसर है.

छपरा. अंजली हत्याकांड में रेल पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अभियुक्त इसुआपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव निवासी फिरोज कैसर है. इस संबंध में रेल डीएसपी मोहम्मद शाहकार खां ने बताया कि पुलिस लगातार इस मामले में दबिश बनाए हुए थी, जिसके कारण यह सफलता मिली है. उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आयी है कि मृतका अंजली और अभियुक्त फिरोज कैसर के बीच प्रेम प्रसंग था. इसी प्रेम संबंध को लेकर दोनों के बीच तथा उनसे जुड़े कुछ अन्य लोगों के बीच मनमुटाव की स्थिति भी बनी हुई थी. जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ है कि अस्पताल के मैनेजर अखिलेश यादव को अंजली और फिरोज के संबंधों की जानकारी थी, जिसको लेकर आपसी तनाव की बातें सामने आ रही हैं. पुलिस इस बिंदु पर भी गहनता से जांच कर रही है कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही है. रेल पुलिस का कहना है कि यह मामला गंभीर है और हर पहलू से इसकी जांच की जा रही है. डीएसपी ने कहा कि अभी जांच जारी है और इस कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिये गये हैं. शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले का उद्भेदन हो सकेगा. फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है और उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.जल्द ही इस हत्याकांड का पूरा सच सामने लाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >