शिक्षक समाज एवं राष्ट्र के सजग प्रहरी, वे कभी रिटायर नहीं होते: उदयशंकर

मांझी में आयोजित विदाई समारोह में उदयशंकर गुड्डू ने कहा कि शिक्षक समाज के सजग प्रहरी हैं। प्रभुनाथ राय की सेवानिवृत्ति पर शिक्षकों ने उनके योगदान को याद किया।

Saran News : राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय सचिव प्रभुनाथ राय की सेवानिवृत्ति पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय जैतपुर में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में शिक्षकों, संघ के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके कार्यकाल और योगदान को याद किया.

शिक्षकों ने प्रभुनाथ राय के योगदान को सराहा

समारोह को संबोधित करते हुए बिहार राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष उदयशंकर गुड्डू और बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव दिनेश कुमार सिंह ने प्रभुनाथ राय के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि उनके कार्यों और समर्पण से अन्य शिक्षकों को प्रेरणा लेने की जरूरत है.

शिक्षक समाज निर्माण में निभाते हैं अहम भूमिका

दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक स्वयं मोमबत्ती की तरह जलकर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करते हैं. वहीं उदयशंकर गुड्डू ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र और समाज के सजग प्रहरी होते हैं, जिनकी आवश्यकता हमेशा बनी रहती है.

सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक नेता मुरलीधर सिंह ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाध्यापक मयंक कुमार सिंह ने किया. मौके पर सारण जिला राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश यादव, प्रमंडलीय अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के अंचल सचिव पप्पू सिंह, मिथलेश यादव, उमेश यादव, अंचल प्रखंड अध्यक्ष अजय यादव, अरुण कुमार, ओमप्रकाश प्रसाद, अवध बिहारी राय, सतीश कश्यप सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nadim ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >