छपरा. हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी अंग्रेजी संबंध विषयक निबंध लेखन प्रतियोगिता रेनबो क्लब के द्वारा आयोजित की गयी. निबंध 200 शब्दों में हिंदी में 50 मिनट में लिखना था. जिसमें इंटर स्कूल स्तर पर छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता क्लब के अध्यक्ष प्रो विजय कुमार सिंह के मिशन कंपाउंड स्थित आवास पर आयोजित किया गया. वरीय समूह में कक्षा नौवीं से 12वीं के छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए. जिसमें प्रथम स्थान पर राजेंद्र कॉलेजिएट के रजनीश कुमार सिंह, द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से राहुल कुमार तथा समृद्धि व तृतीय स्थान पर आदित्य पाठक रहे. जबकि कनीय समूह में कक्षा पांचवी से आठवीं तक के बीच के छात्रों की प्रतियोगिता हुई. जिसमें प्रथम स्थान पर ऋषि राज रहे. विजेताओं को पुरस्कार प्रो एमके शरण के द्वारा दिया गया. इस अवसर पर अरविंद कुमार, कनक सिन्हा, तमन्ना खातून ने छात्र-छात्राओं को हिंदी दिवस के महत्व से अवगत कराया. अध्यक्ष प्रो सिन्हा ने अपनी कविता का पाठ किया. उन्होंने बताया कि अगली प्रतियोगिता 21 सितंबर को जीके पर आधारित होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
