Saran News : जेपीयू में 16 सितंबर को एक देश एक चुनाव विषय पर होगी संगोष्ठी

जयप्रकाश विश्वविद्यालय में 16 सितंबर को एक देश एक चुनाव विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होगा.

छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय में 16 सितंबर को एक देश एक चुनाव विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होगा. संगोष्ठी के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो डॉ परमेन्द्र कुमार बाजपेई होंगे. जबकि संगोष्ठी का विज वक्तव्य दिल्ली विश्वविद्यालय के राजनीति विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ रेखा सक्सेना देंगी. उद्घाटन सत्र में अन्य लोगों के अलावे बिहार विधान परिषद के सदस्य प्रो डॉ वीरेंद नारायण यादव, इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान के प्रो डॉ पंकज कुमार, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के इतिहास विभाग के प्रो आशुतोष कुमार, जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, नयी दिल्ली के जीऐन त्रिवेदी, जवाहलाल नेहरू विश्वविद्यालय, सीपीएस, नयी दिल्ली के निशांत कुमार, मोतिहारी केंद्रीय विश्वविद्यालय के डॉ मृत्युंजय कुमार अपना वक्तव्य रखेंगे. उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता जय प्रकाश विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो इरफान अली करेंगे. संगोष्ठी का आयोजन जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के राजनीति विज्ञान विभाग एवं पाटलिपुत्र इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस रिसर्च, नयी दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >