Saran News : पंचायती राज विभाग के सचिव ने किया औचक निरीक्षण

दरियापुर प्रखंड की प्रतापपुर पंचायत का पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया.

दरियापुर. प्रखंड की प्रतापपुर पंचायत का पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया. सचिव के पहुंचते ही पंचायत परिसर में अफरा-तफरी मच गई. निरीक्षण के दौरान सचिव ने सबसे पहले पंचायत सरकार भवन का दौरा किया और भवन व उसके आसपास की सफाई का जायजा लिया. इसके बाद उन्होंने आरटीपीएस केंद्र, ग्राम कचहरी और ग्राम पंचायत कार्यालय का बारीकी से निरीक्षण किया. सचिव मनोज कुमार ने ग्राम पंचायत और ग्राम कचहरी के सभी अभिलेखों की जांच की और योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े दस्तावेजों का भी निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों से कई बिंदुओं पर पूछताछ की और सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों की समस्याओं का निबटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाये. सचिव ने यह भी कहा कि युवाओं के प्रमाण पत्र से जुड़े कार्यों में कोई कोताही नहीं बरती जानी चाहिए और योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अस्वीकार्य है. निरीक्षण के दौरान सचिव ने अधिकारियों को पंचायत के विकास के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता देने का निर्देश दिया. सचिव के आगमन के दौरान प्रखंड के अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सुसेंद्र कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, स्थानीय मुखिया, पंचायत सचिव सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे. सभी कर्मचारियों और पदाधिकारियों में सचिव के अचानक निरीक्षण से बेचैनी और हड़कंप देखने को मिला. सचिव का यह औचक निरीक्षण पंचायत में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया और अधिकारियों को सतर्क रहने का संदेश भी मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >