सारण: मांझी में सरयू खतरे के निशान पर, अटल घाट डूबा; रामघाट पर स्नान और घूमने पर रोक

मांझी में सरयू नदी खतरे के निशान के करीब, प्रशासन ने रामघाट पर लोगों के जाने पर लगाई रोक। सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Saran flood Update : सरयू नदी में बाढ़ के बाद मांझी में हालात गंभीर होते जा रहे हैं. सरयू नदी खतरे के निशान पर बह रही है और जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. रामघाट के पास निर्माणाधीन अटल घाट के चारों तरफ बाढ़ का पानी फैल गया है. स्थिति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है और लोगों की सुरक्षा के लिए रामघाट पर स्नान करने तथा घूमने आने वालों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है.

अटल घाट पूरी तरह पानी में डूबा

सरयू का जलस्तर बढ़ने की सूचना पर शनिवार को छपरा सदर के एसडीपीओ-2 प्रेमचन्द्र सिंह और मांझी थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने रामघाट और निर्माणाधीन अटल घाट का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अटल घाट पूरी तरह बाढ़ के पानी में डूबा मिला. वहीं रामघाट की सीढ़ियों तक भी पानी पहुंचने की स्थिति बन गई है.

रामघाट जाने पर प्रशासन ने लगाई रोक

हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने रामघाट पर स्नान करने और घूमने आने वाले लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बाढ़ के दौरान मांझी चट्टी से रामघाट की ओर नहीं जाएं और नदी के आसपास जाने से बचें.

एसडीपीओ-2 प्रेमचन्द्र सिंह ने बताया कि सरयू का जलस्तर खतरे के निशान पर है. लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रामघाट पर आवाजाही रोकने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि बाढ़ के पानी में स्नान करना जान जोखिम में डालने के बराबर है.

बच्चों को नदी किनारे नहीं भेजने की अपील

मांझी थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है. उन्होंने लोगों से अपील की कि बच्चों को नदी किनारे नहीं भेजें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें. प्रशासन ने लोगों से सहयोग करने की अपील की है.

उन्होंने कहा कि यदि सरयू का जलस्तर और बढ़ता है तो लोगों की सुरक्षा के लिए आगे और सख्त कदम उठाए जा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रशेखर कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >