छपरा में आधे शहर में बारिश तो आधे में खिली रही धूप, अगले 4 दिनों तक बारिश की संभावना

Saran Weather Update : सारण जिले के छपरा शहर में शनिवार दोपहर मौसम ने ऐसा रंग बदला कि लोग हैरान रह गए. दोपहर करीब तीन बजे के बाद शहर के एक हिस्से में तेज बारिश हुई, जबकि दूसरे हिस्से में तेज धूप खिली रही. अगले 4 दिनों तक बारिश की संभावना है.

Saran Weather Update : (संजय भारद्वाज) सारण जिले के छपरा शहर में शनिवार दोपहर मौसम ने ऐसा रंग बदला कि लोग हैरान रह गए. दोपहर करीब तीन बजे के बाद शहर के एक हिस्से में तेज बारिश हुई, जबकि दूसरे हिस्से में तेज धूप खिली रही. इस अनोखे मौसम ने लोगों को आश्चर्य में डाल दिया.

Saran News: पूर्वी छपरा में बारिश, पश्चिमी इलाके में धूप

सुबह से तेज धूप और उमस के बाद दोपहर में अचानक घने बादल छा गए. इसके बाद नगर निगम के पूर्वी हिस्से में तेज बारिश शुरू हो गई. साहिबगंज, नगरपालिका चौक और आसपास के इलाकों में कुछ मिनट तक बड़ी-बड़ी बूंदों के साथ बारिश हुई. वहीं भगवान बाजार के आगे पश्चिमी हिस्से में बारिश की एक भी बूंद नहीं गिरी और धूप बनी रही.

आज की तस्वीर

Chhapra News: धूप और बारिश का एक साथ दिखा नजारा

कुछ देर बाद बादलों का रुख पश्चिमी क्षेत्र की ओर भी हुआ. इस दौरान कई इलाकों में धूप और बारिश का अनोखा संगम देखने को मिला. शहर के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का अलग-अलग रूप देखकर लोग इसे प्रकृति का अनोखा खेल बताते नजर आए.

उमस से राहत, लेकिन कई इलाकों में बारिश का इंतजार

बारिश वाले क्षेत्रों में लोगों को भीषण उमस से राहत मिली, जबकि पश्चिमी छपरा के कई इलाकों में बारिश नहीं होने से लोग परेशान रहे. कई लोग अच्छी बारिश के लिए इंद्र भगवान से प्रार्थना करते भी नजर आए.

छपरा (सारण) Weather Forecast (28 जून – 1 जुलाई)

📅 28 जून (रविवार)

  • हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
  • कुछ स्थानों पर तेज बारिश और वज्रपात
  • अधिकतम तापमान: 31-33°C

📅 29 जून (सोमवार)

  • पूरे दिन बादल छाए रहने के आसार
  • कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश
  • 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है

📅 30 जून (मंगलवार)

  • रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना
  • गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
  • उमस में कमी आएगी

📅 1 जुलाई (बुधवार)

  • हल्की से मध्यम बारिश
  • कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना
  • तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री कम रह सकता है

Also Read : गोपालगंज कोर्ट ने मंगेतर की हत्या के दोषी को उम्रकैद और 50 हजार रुपये का लगाया जुर्माना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >