तरैया (सारण) से मनोज कुमार की रिपोर्ट
Saran News : प्रखंड के विभिन्न सरकारी व निजी विद्यालयों में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से सैकड़ों पेड़ – पौधे लगाये गये. तरैया प्रखंड प्रमुख प्रीति कुमारी व उनके प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू ने पर्यावरण दिवस के मौके पर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से अपने आवासीय परिसर व पंचायत भवन परिसर में फलदार व छायादार पेड़ पौधे लगाये गये. प्रमुख प्रीति कुमारी ने आमजनों से अपील करते हुए कही कि प्लास्टिक के थैला की जगह कपड़े के बने थैला व झोला का प्रयोग करें तथा पॉलीथिन का त्याग करें.
पेड़ रहेंगे तभी जीवन सुरक्षित रहेगा, पर्यावरण दिवस पर जागरूकता अभियान
वहीं नेपाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सह तरैया के प्रखंड के मॉडल विद्यालय गवंद्री में वन विभाग के पदाधिकारियों व कर्मियों के द्वारा विद्यालय परिसर व खेल के मैदान के परिसर के किनारे सैकड़ों पेड़ पौधे लगाये गये. मौके पर उपस्थित पूर्व मुखिया संजीव कुमार सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर उपस्थित छात्र – छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जितने भी फलदार व छायादार पेड़ पौधे लगाये गये है बच्चे उनकी सुरक्षा का संकल्प ले ताकि उसकी सुरक्षा करना आप सभी की जिम्मेदारी बनती है. पेड़ पौधे रहेंगे तभी हम सभी सुरक्षित रह सकते है. मौके पर प्रधानाध्यापक प्रताप शेखर, शिक्षक अजय सिंह, जफर इकबाल, आकाश सिंह, ऋषिका कुमारी, सोनम कुमारी, मधु कुमारी, जानसी कुमारी, रितिका कुमारी, आंशिका कुमारी, स्नेहा कुमारी, तरन्नुम,प्रिया कुमारी, प्रियांशु,उत्तम,प्रेम कुमार, शत्रुघ्न कुमार, आयुष कुमार समेत अन्य छात्र – छात्राएं उपस्थित थे.
Also Read : जेपीयू नामांकन: छपरा, सीवान और गोपालगंज से उमड़े आवेदन, 40 हजार पार पहुंचने की संभावना
