भेलदी थाना क्षेत्र के एनएच-722 पर हुआ हादसा, ग्रामीणों की जुटी भीड़

saran News: भेलदी थाना क्षेत्र के एनएच-722 पर हुआ हादसा, ग्रामीणों की जुटी भीड़

Saran News: (चंद्रशेखर की रिपोर्ट) सारण जिले के भेलदी थाना क्षेत्र में एनएच-722 पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई. घटना सराय बॉक्स के समीप हुई, जहां एक अनियंत्रित कार ने छात्रा को रौंद दिया। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई.

मृतका की हुई पहचान

मृत छात्रा की पहचान कटसा पंचायत के गौद्रि गांव निवासी सुमन कुमारी के रूप में की गई है. हादसे की खबर मिलते ही गांव और आसपास के इलाके के लोग घटनास्थल पर जुट गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही भेलदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

हादसे के बाद जांच में जुटी पुलिस

पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया. पुलिस का कहना है कि वाहन और चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ:

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By karunatiwari

करुणा तिवारी बिहार के आरा, वीर कुंवर सिंह की धरती से आती हैं। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की। 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है। अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं, ताकि सशक्त और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से समाज तक सच्चाई पहुंचा सकें।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >